4 December, Indian Navy Day:भारत की समुद्री शक्ति का महान उत्सव

Indian Navy Day

हर वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस उन सभी भारतीय नौसैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है जो अपने आदम्य साहस और परिश्रम का परिचय समुद्री की सीमाओं मे देते हैं। यह दिन उन वीर नौसैनिकों के सम्मान का प्रतीक है जिन्होंने राष्ट्र की समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है:

  • भारतीय नौसेना की शक्ति और क्षमताओं को प्रदर्शित करना
  • देशवासियों में जागरूकता बढ़ाना
  • 1971 ई. के युद्ध में भारतीय नौसेना के वीरता भरे ऑपरेशन ट्राइडेंट को याद करना

भारतीय नौसेना दिवस 2025

इस वर्ष भारतीय नौसेना दिवस 3,4 December तिरुवनंतपुरम के शंगुमुघम समुद्र तट पर परिचालन प्रदर्शन के साथ मनाया जा रहा है। इस आयोजन पर भारत के राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम की मेजबानी नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी करेंगे।

भारतीय नौसेना दिवस 2025 की Theme “Combat Ready, Cohesive and Self-Reliant”

भारतीय नौसेना दिवस का इतिहास

Indian Navy Day की शुरुआत 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की ऐतिहासिक जीत की याद में की गई।
4 दिसंबर 1971 को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नेवी बेस—कराची पर “Operation Trident” चलाया।

इस ऑपरेशन की खास बातें:

  • नौसेना ने पहली बार anti-ship missiles का इस्तेमाल किया
  • कराची हार्बर में भारी तबाही
  • पाकिस्तान के कई युद्ध पोत नष्ट
  • भारत का कोई नुकसान नहीं

यह विजय भारतीय नौसेना की दुनिया में बढ़ती शक्ति का प्रतीक बनी।

Indian Navy का महत्व

1. समुद्री सुरक्षा (Maritime Security)

भारतीय नौसेना 7,500 किमी लंबी समुद्री सीमा की रक्षा करती है।
इसके अंतर्गत शामिल है:

  • समुद्री डकैती रोकना
  • तस्करी रोकना
  • विदेशी खतरों से देश की रक्षा करना

2. रणनीतिक शक्ति (Strategic Power)

भारत की नौसेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली नौसेनाओं में से एक है, जिसके पास:

  • Aircraft Carriers
  • Nuclear Submarines
  • Stealth Frigates
  • Guided-Missile Destroyers

3. मानवीय सहायता (Humanitarian Assistance)

Indian Navy सुनामी, चक्रवात, बाढ़ जैसी आपदा राहत में भी अहम भूमिका निभाती है।

2 thoughts on “4 December, Indian Navy Day:भारत की समुद्री शक्ति का महान उत्सव”

  1. सर्वप्रथम तो,
    भारत माता की जय
    बंदे मातरम्
    हम सब आपके इस कार्य से बेहद खुश है क्योंकि आपके इस कार्य के माध्यम से हम सब भारत वासियों को इस महान दिन के बारे में जानकारी प्राप्त हुई, जिसके लिए हम आपका दिल से आपके शुक्रगुजार है।
    आशा करते है आप अपने इस कार्य को यूंही निरंतर जारी बनाए रखे जिससे हम देशवासियों को जानकारी प्राप्त होती रहे।
    शुक्रिया…🙂

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top