हर साल संपूर्ण विश्व में 3 दिसम्बर को अंतर्राष्टीय विकलांगता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के मनाए जाने का उद्देश्य विकलांग समुदाय के व्यक्तियों के अधिकारों तथा गरिमा को बनाए रखने के लिए सामाजिक, राजनीतिक तथा वैश्विक संगठनों की सहायता प्राप्त करना है।

अंतर्राष्टीय विकलांगता दिवस मनाए जाने का उद्देश्य
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विकलांगता संबंधी विषयों की जागरूकता बढ़ाने तथा विकलांग व्यक्तियों की गरिमा, कल्याण तथा अधिकारों की वकालत के लिए 3 दिसंबर, 1976 को विश्व विकलांगता दिवस की घोषणा की। 3 दिसम्बर 1981 को “पूर्ण भागीदारी और समानता” विषय(theme) के साथ इसे पहली बार मनाया गया।जो अब आंतर्राष्ट्रीय विकालांग दिवस के नाम में बदल गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य सभी विकलांग लोगों के लिए समान अवसर प्रदान करने की भी था।
अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस 2025 की Theme
अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस 2025 का विषय ” सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए विकलांगता-समावेशी समाजों को बढ़ावा देना “ है।
इस वर्ष की theme विकलांगता समावेशियों के विकास से सामाज के विकास के संबंध पर जोर देती है। और यह मानती है कि जब समाज विकलांग व्यक्तियों को अपनाता है और उनका समर्थन करता है, तो संपूर्ण समुदाय अधिक नवाचार, विविधता और सामाजिक सामंजस्य से लाभान्वित होते हैं। यह विषय हमें केवल सुलभता मानकों के अनुपालन से आगे बढ़कर वास्तविक सांस्कृतिक परिवर्तन की ओर बढ़ने की चुनौती भी देता है। जो विविधता को महत्व देता है और समुदाय के सभी सदस्यों की समान भागीदारी को बढ़ावा देता है।
विकलांगता से सम्बंधित कुछ अन्य महत्वपूर्ण दिवस
4 जनवरी– विश्व ब्रेल दिवस
21 मार्च– विश्व डाउन सिनड्रोम दिवस
2 अप्रैल– विश्व आटिज्म दिवस
23 सितम्बर– अंतर्राष्टीय सांकेतिक भाषा दिवस
10 दिसम्बर– मानवाधिकार दिवस
